Special Moments

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल को मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि दी गई। एक कार्यक्रम में यह उपाधि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा द्वारा प्रदान की गई। डॉ. बर्णवाल के शोध का विषय है - “प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण”

Dr. Harish Chandra Burnwal Author & Journalist

दिल्ली में आयोजित “नमो बुक फेस्ट” में अपने विचारों को प्रकट करने का अवसर मिला। यह अवसर साहित्य, संस्कृति और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान का एक प्रेरणादायी मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए साहित्य प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से सार्थक संवाद का सौभाग्य मिला, जिसने इस अनुभव को और भी विशेष बना दिया।

Dr. Harish Chandra Burnwal Author & Journalist

मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी के साथ सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी मुलाकात के कुछ विशेष क्षण। उन्हें अपनी पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय राम बहादुर राय जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Dr. Harish Chandra Burnwal Author & Journalist
Click Here
Click Here