
सोशल एंपावरमेंट विलेजर्स एसोसिएशन (सेवा) द्वारा दिल्ली में आयुर्वेद पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये आयोजन 10 अक्टूबर, 2019 कंस्टीटूशन क्लब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. हरीश चन्द्र बर्णवाल भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आयुर्वेद पर आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय था “आयुर्वेद से कायाकल्प”। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. हरीश के अलावा भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा जी, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. (प्रो.) तनुजा मनोज नेसरी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ. (प्रो.) महेश व्यास, त्रिपुरा के विधायक आशीष दास, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. वी के तिवारी और विष्णु मित्तल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन राकेश कुमार ने किया। आयुर्वेद को लेकर वो बड़ा काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ी सभी तस्वीरें यहां देख सकते हैं:
Leave a Reply